दो जुलाई से शुरू होगा गायत्री महामंत्र का अखंड जप


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्पन्न होंगे गुरुदीक्षा सहित विभिन्न संस्कार
बलिया। अपने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा संवर्धन एवं गुरूतर दायित्वों का बोध कराने का पर्व गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर दो जुलाई दिन रविवार से गायत्री महामंत्र का अखंड जप होगा।

उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि 24 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखंड जप दो जुलाई को सुबह छह बजे से शुरू होगा। वही तीन जुलाई दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, सदगुरु पूर्णिमा पर्व पूजन एवं गुरुदीक्षा सहित विभिन्न संस्कार सम्पन्न होंगे। उन्होंने सभी गायत्री परिजनों से अपने परिवार व इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन