धूमधाम से मनाया गया संकट मोचन मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव

शुक्रवार की सायं होगा भव्य भंडारा
बलिया। शहर के मिश्र नेवरी काशीपुर बैरिया रोड पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का आज 26वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

 आयोजक नागेश्वर बाबू नगर अध्यक्ष जनता फ्रंट ने बताया कि यह हम लोगों के परिवार के द्वारा ही बसाया हुआ मंदिर है। इसका आज 26वां वार्षिक उत्सव है। इस उपलक्ष में आज अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। 30 जून को शाम 6:00 से भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें ददन यादव सभासद और श्रीनिवास यादव का काफी सहयोग रहा। 

इस दौरान मनोज कुमार सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय, पंकज वर्मा, शंभू नाथ पांडे, विजय चंद्र यादव, नरेश्वर पांडे, शेर सिंह व दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन