अनुराग सिंह के नेतृत्व में लगा निःशुल्क शिविर


सैकड़ों लोगों ने कराया अपना निःशुल्क उपचार
बलिया। जनपद के सहरसपाली में अनुराग सिंह उर्फ गुडन सिंह, मंतोष विश्वकर्मा उर्फ छोटू जी व मुन्ना यादव के नेतृत्व में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।

गुडन सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत शांति देवी नेत्रालय के द्वारा यह शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना निःशुल्क उपचार कराया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री यशस्वी श्री दामोदर दास नरेंद्र मोदी जी को बहुत- बहुत धन्यवाद दिया। क्योंकि उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवा कर गरीबों के लिए एक सबसे बड़ा तोहफा दिया है जिससे कि गरीब अपना इलाज निःशुल्क करा सके। साथ ही शांति देवी नेत्रालय के टीम को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। इस दौरान मंतोष विश्वकर्मा व गुडन सिंह ने बताया कि हमारे ग्राम सभा में जितने भी गरीब लोग हैं उनको हम लोग हमेशा अपनी सेवाएं देते रहते हैं सेवा करना पुण्य का कार्य होता है।

इस दौरान गुड्डू सिंह, दया यादव, ओम प्रकाश वर्मा, अनिल चौरसिया, मुन्ना, फुलेश्वरी, कमला देवी,अभय शर्मा व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी