श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया पूज्य गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस


गंगा आरती के पश्चात हुआ अखंड जप का पूर्णाहुति
बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर मंगलवार को गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व युग ऋषि वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ, आचार्य, पंडित, परम पूज्य गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। 
इस मौके पर प्रातः सामूहिक गंगा स्नान, गंगा आरती के पश्चात अखंड जप का पूर्णाहुति नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ में आहुति डाल किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट बलिया डॉ सुरेश कुमार सपत्नीक  कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
 कार्यक्रम में काफी संख्या में गायत्री परिवार के लोगो ने सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ के बिजेंद्र नाथ चौबे जी का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन