स्कूल गया छात्र नहीं लौटा घर; परिवार के लोग परेशान

प्रातः घर से गया था अमर शहीद भगत सिंह इण्टर कालेज रसड़ा
चिलकहर (बलिया)। पुलिस कोतवाली रसड़ा के पुलिस चौकी संवरा सीमा क्षेत्र के ग्राम पंचायत संवरा के निवासी मन्नान अंसारी "श्रवण" का पुत्र अरमान अंसारी (उम्र 15 वर्ष) सांवला रंग काले रंग का जींस लाल रंग का बैग लिये कल बुधवार को अमर शहीद भगत सिंह इण्टर कालेज  रसड़ा गया हुआ था जो शाम तक घर नहीं आया तो उसके परिवार के लोग परेशान होकर इधर उधर पता किये लेकिन कोई पता नहीं चला।

सुबह तक भी बच्चे के न आने और कोई जानकारी न होने पर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी संवरा एवं पुलिस कोतवाली रसड़ा को दिया है। अरमान दो भाईयों में बडा था उसका छोटा भाई कुछ मानसिक रूप से मंदबुद्धि है।
रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-