चैत रामनवमी के अवसर पर किया गया पौधरोपण


क्षेत्र के जलालीपुर स्थित मां काली जी के मंदिर पर हुआ पौधारोपण
सिकंदरपुर (बलिया)। चैत रामनवमी के शुभ अवसर पर गुरुवार को सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, सिकंदरपुर के छात्र-छात्राओं एवं संस्था द्वारा जलालीपुर में मां काली जी के मंदिर पर पौधारोपण किया गया।

सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक अजय साहनी के अगुवाई में पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अजय साहनी जी का पर्यावरण से लगाव शुरू से रहा है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण हेतु बहुत सारे कार्य कराते रहते हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रबंधक गुड्डू साहनी उर्फ पुजारी जी, रूदल जी महाराज व सुशील भारती, अंजलि साहनी, पूजा धूसिया, मनीष कन्नौजिया, काजल साहनी, रोशनी साहनी, प्रिंस कुमार जयसवाल, स्वस्तिका यादव, विशाल कुमार साहनी, ऋषभ ठाकुर, निशु ठाकुर आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन