श्रमदान कर की गई गंगा घाटों की सफाई


स्वच्छता पखवाड़ा अभियान अंतर्गत गंगा घाट पर हुआ गंगा आरती
बलिया। नेहरू युवा केंद्र एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सोहाव विकास खंड के भरौली गंगा घाट पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत संदेश रैली, गंगा आरती, गंगा संकल्प व श्रमदान कर गंगा घाटों की सफाई की गई।
इस अवसर पर नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता समय की नितांत मांग है। कहा कि जिस तरह से गंगा नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है यह आने वाले समय में एक गंभीर संकट को जन्म देगा। जिला प्रशिक्षक कुमार अभिषेक ने कहा कि गंगा नदी हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है, गंगा की निर्मलता को बरकरार रखने के लिए सर्व समाज के साथ-साथ विशेष तौर से युवा वर्ग को आगे आना होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रमणि राय, ओंकार नाथ सिंह, पंकज कुमार, कार्तिकेय, अनामिका आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा