प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा


बालकाण्ड के सस्वर गायन के बीच हुआ श्रीराम का जन्मोत्सव
बलिया। भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी, मुनि मन हारी, निज आयुध भुज चारी।। रामनवमी पर राममय हुई भृगु नगरी, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को सुबह श्रीराम जानकी मंदिर छोटी मठिया से पीताम्बरी धारण कर माथे पर आम्र पल्वल पूरित मंगल कलश, मुख से मंगल गीत गाते हुए श्रीराम लक्ष्मण सीता हनुमान के नेतृत्व में निकली मातृ शक्ति की शोभा यात्रा महर्षि भृगु मंदिर की परिक्रमा कर प्रभु प्राकट्य के महोत्सव को अद्भुत अलौकिक बना दिया।
छोटी मठिया पर लाडली पाठक ने श्रीरामचरित मानस बालकाण्ड के सस्वर गायन के बीच मध्याह्न में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हुआ। इसके उपरान्त जागरूक संस्थान के लोक कलाकारों के द्वारा पारम्परिक बधावा, सोहर .. 
कहवां ही जनमेले राम.. अइसन मनोहर मंगल मूरत... 
की प्रस्तुति किया। सलोनी, अनु, अनुष्का, अनामिका ने नृत्य नाटिका के माध्यम से रामकथा की सम्पूर्ण कथा प्रस्तुत किया। डाॅ.आर.एस. राय, विजय प्रकाश पाण्डेय, रश्मि पाल, छोटेलाल प्रजापति, पंकज प्यारा, सुनित, अजीत, पुनित आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
हरनाम सिंह, भारती सिंह, सत्यदेव दास, बरमेश्वर प्रधान, डाॅ. बी. एन. गुप्त, डाॅ. एबी वर्मा , आशीष कुमार, मदन वर्मा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
अन्त में अयोध्या शोध संस्थान के जिला समन्वयक डाॅ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सृष्टि के हर रज और रोम-रोम में राम हैं, हमारे शरीर से जैसे ही राम निकलते हैं , हम मरा हो जाते हैं। रामनवमी अपने अंदर के राम को प्रकट करने का संदेश लेकर प्रतिवर्ष आती है।
मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादा अपनाने की है आवश्यकता: वीरेन्द्र सिंह मस्त
बलिया। इस मौके पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रभु श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादा, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के परिवार व भ्रातृप्रेम को अपनाने की आवश्यकता है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा