रामनवमी के मौके पर गायत्री परिजनों ने समर्पित की आहुतियां


नौ कुंडीय गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञ शाला में हुई जप तप अनुष्ठान की पूर्णाहुति
बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया में नवरात्रि पर्व के अवसर पर रामनवमी के दिन गुरुवार को जप तप अनुष्ठान के पूर्णाहुति में नौ कुंडीय गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञ शाला में बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आहुतियां समर्पित की गई।

गायत्री परिजनों ने नौ कुंडीय गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञ शाला में बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आहुतियां समर्पित की। उल्लेखनीय है कि गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया में तीर्थ सेवन के साथ चैत्र नवरात्रि 22 मार्च दिन बुधवार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से 30 मार्च गुरुवार रामनवमी तक  प्रतिदिन 24 घंटा अखंड जप तप, व्रत, यज्ञ,  साधना, ध्यान एवं सामूहिक स्वाध्याय किया गया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति गुरुवार रामनवमी के दिन हुई।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन