बढ़ाई गई नगरपालिका कांपलेक्स दुकानों की नीलामी की अवधि

अब 14 नवंबर को होगी दुकानों की नीलामी
बलिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार नगरपालिका परिषद  में स्थित महर्षि भृगु जी नगर पालिका काम्पलेक्स बड़ा गढ़हा बलिया की बची हुई 141 दुकानों की नीलामी हेतु फार्म एवं पैसा जमा करने की अवधि दिनांक 18.10.2022 से बढ़ा कर दिनांक 20.10 .2022 तक की गयी थी।

 त्योहारों और ददरी मेला 2022 के दृष्टिगत उक्त दुकानों के फार्म एवं पैसा जमा करने की अवधि दिनांक 10.11.2022 तक बढ़ाई जाती है तथा इनकी नीलामी दिनांक 14.11.2022 को गंगा बहुउदेशीय सभागार में की जायेगी।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन