मृतक जवान के घर पहुँचे सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल

दिवंगत प्रकाश सिंह जी के नवजात शिशु को स्मृति चिन्ह किया प्रदान
बलिया। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया पहुंच विगत दिनों सिक्किम आर्मी ग्रेफ के रूप में तैनात जवान प्रकाश सिंह जी के दरवाजे पहुंच परिवारजनों से मुलाकात कर प्रकाश सिंह जी के नवजात शिशु को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी आर्मी के जवान प्रकाश सिंह की सिक्किम में तैनात थे। गत 14 अक्टूबर को वाहन के फिसल कर गिरने से जवान प्रकाश सिंह की मौत हो गई। वह अगले दिन छुट्टी पर घर आने वाले थे। उसके पहले उनकी मौत की खबर घर पहुंची। उस समय मृतक जवान की पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। कुछ दिनों पहले उनके घर में किलकारी गूंजी। बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसके सिर से पिता का छाया उठ गया था। परिजनों को ढांढस बधाने व परिजनों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री सागर अपने सहयोगियों के साथ जवान के घर पहुँचे व नवजात शिशु को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन