राष्ट्रीय एकता दौड़ वीर लोरिक स्टेडियम में 31 अक्तूबर को

लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर होगा आयोजन
बलिया। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग बलिया द्वारा भारत रत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर दिन सोमवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन अपरान्ह 3.00 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी बलिया अजय प्रताप साहू ने बताया कि इस दौड़ में भाग लेने के इच्छुक पुरूष प्रतिभागी उक्त तिथि को समय से उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकतें है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-