जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर के प्रांगण में हुआ पौधरोपण
बलिया। सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर, बलिया के प्रांगण में सोमवार को विद्यालय परिवार व संघ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत आंवला के वृक्षों का रोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
ज्ञात हो कि विद्यालय की कक्षा उदय (यू.के.जी.) के छात्र भैया सूर्यांश राय पुत्र श्री सुधीर राय के जन्मदिन के अवसर पर यह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश मिश्रा के साथ जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यब्रत सिंह, नगर संयोजक धर्म जागरण वीरेंद्र सिंह, सह नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृपानिधि पाण्डेय, प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, नरेंद्र मिश्र, आयुष, शिवांश, पंकज, रिशु, कन्हैया, प्रियांशु, विकास व पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी