बलिया नगर के के बड़े बकायेदारों की कटी बिजली

बकाया वसूली अभियान से 34 लाख की राजस्व की हुई प्राप्ति
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के निर्देश के क्रम में अधीक्षण अभियन्ता बलिया आर के जैन के आदेशानुसार क्षेत्र के नगर एसडीओ ऋषिकेश सिंह जेई प्रवीण यादव, जेई सुरेंद्र गुप्ता एवं प्रवर्तन दल प्रभारी पंकज कुमार यादव, जेई बृजेश कुमार की टीम ने अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों की बिजली काटी।

इन बकायादारों में चंद्रावती देवी, हरपुर बकाया 12लाख, निर्मल कुमार सिंह हनुमानगंज बकाया 2.5लाख, चंद्रशेखर यादव बसंतपुर बकाया 0.45 लाख, तृप्ति होटल रामजस राय जलालपुर बकाया 16लाख, सुरेश होटल चंद्रमा सिंह जलालपुर बकाया 8 लाख तथा सुनीता वर्मा मिनी इंडस्ट्रियल बनरही बकाया 6लाख आदि की बिजली बकाए में काटी गई। 

अधिशाषी अभियंता आशीष अग्रवाल ने समस्त उपभोक्ताओं से गुजारिश किया है कि बिजली का बिल तत्काल जमा करें। जमा ना करने पर बिजली काटी जायेगी एव आरसी जारी कर कुर्की, नीलामी आदि करके बकाया बिल वसूला जाएगा। बकायेदारों की बिजली कटने से सभी काउंटरों पर जमा करने के लिए उपभोक्ता पहुंचे रहे है। इस अभियान से 34 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी