चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगे काले स्टीकर को तत्काल उतार लें

शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक अशोक कुमार मिश्रा के देखरेख में प्रभारी यातायात निरीक्षक विश्वदीप सिंह ने बताया कि यातायात टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 जिसमें नो पार्किंग, बिना हेलमेट, तीन सवारी, फिटनेस फेल, बिना इन्सुरेंस एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें वाहनों का ई-चालान के साथ वाहनों को सीज भी किया गया। साथ ही चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगे काले स्टीकर को अपने वाहनों से तत्काल उतारने का निर्देश दिये।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-