रसड़ा तहसील में डीएम ने सुनी जनता की फरियाद

जनपद की सभी तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
बलिया। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रसड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए जनता की फरियाद सुनी।

उन्होंने हर एक शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए यह निर्देश दिया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया। 

उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, उप जिला अधिकारी सर्वेश कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन