Monday, August 15, 2022

सांस्कृतिक है अखंडता का मार्ग: विनोद सिंह

अखंड भारत संकल्प दिवस  कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया नगर के सायँ विभाग द्वारा रविवार की सायं डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय के प्रांगढ़ में लगने वाली कुंवर सिंह शाखा में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यवाह हरनाम जी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के मा. सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह जी रहे।
डॉ विनोद ने अखंड भारत के पांच हजार वर्षों के इतिहास को दोहराते हुए कालखंड में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारतवर्ष पर होने वाले आक्रमणों व उन विदेशी आक्रमण से भारत की संस्कृति व परंपराओं पर पड़ने वाले कुठाराघातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अखण्ड भारत के प्राचीन समय के भारत के अविभाजित स्वरूप को कहा जाता है। प्राचीन काल में भारत बहुत विस्तृत था, जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, बर्मा, थाइलैंड शामिल थे। आरएसएस का मानना है कि 15 अगस्त को हमें आजादी जरूर मिली, मगर मातृभूमि के विभाजन का गहरा घाव भी सहना पड़ा है। अखंडता का मार्ग सांस्कृतिक है। अध्यक्षता कर रहे श्री हरनाम जी ने सभी स्वयंसेवकों को भारत को अखंड करने में आहुति देने की बात दुहरायी। इस कार्यक्रम का संचालन सायँ विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रेयांश व अतिथियों का परिचय विद्यार्थी प्रमुख वाल्मीकि जी द्वारा किया गया। एकल गीत मुख्य शिक्षक अखिलेश जी ने किया।

इस अवसर पर जिले के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत सिंह, सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी, प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन तिवारी, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीराबस्ती बलिया के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, शांति भूषण, अम्बरीश शुक्ल, राजेश श्रीवास्तव, मोहित, आयुष, राष्ट्र सेविका समिति की जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शुभ्रा, नगर कार्यवाहिका श्रीमती अनामिका, शाखा कार्यवाहिका के साथ अन्य गणमान्य बन्धु व मातृशक्तियाँ उपस्थित थीं।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...