प्रशासन ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च



नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार व सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार व सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को नगर के बिशुनीपुर से फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान फ्लैग मार्च बिशुनीपुर चौराहा चित्तू पांडे चौराहा रेलवे स्टेशन चौक होते हुए ओकडेनगंज चौकी पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान मत दे। कहीं कुछ संदेहास्पद लगने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, बिचला घाट चौकी प्रभारी अमरजीत यादव, चौकी प्रभारी एके पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-