बलिया जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करे जिला प्रशासन : कान्हजी

कहा: किसानों के लिए हो राहत पैकेज की संस्तुति 
बलिया। अवृष्टि के कारण किसानों के धान की नर्सरी सूख गई है। खेतों में दरारे पड़ गए हैं। मक्का तो अंकुरित ही नहीं हुआ। अन्य फसलों की भी बुआई नहीं हो पाई है। किसान परेशान हैं। ऐसे में बलिया को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत एवं सहायता देना आवश्यक हो गया हैं।

ये बातें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने मंगलवार को प्रेस को एक बयान जारी में कहा।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों के हित की बात करती आई है। आगे भी पूरे दम खम के साथ किसानों के समस्याओं के निराकरण के लिए खड़ी रहेगी। कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिला प्रशासन से यह मांग करती है कि भीषण सूखा की स्थिति को देखते हुए और किसान एवं किसानी की दयनीय हालत को ध्यान में रखते हुए जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए। साथ ही किसानों को राहत पैकेज की संस्तुति भी करनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी