सोनाडीह में मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर डीएम ने दिए दिशा- निर्देश

इब्राहिमपट्टी में बंद पड़े अस्पताल का भी जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
बेल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय तहसील के सोनाडीह गांव में बुधवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल पहुंची। उन्होंने विख्यात सोनाडीह मां भागेश्वरी परमेश्वरी धाम मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी ने सोनाडीह मंदिर के पास इंटरलॉकिंग करने और भक्तों के लिए एक अतिथिगृह के निर्माण के लिए स्थान का चयन किया। इसके बाद जनचौपाल में ग्रामीणों से भी मुलाकात कीं। मिडिल स्कूल में छात्राओं से भी मिली और फुटबाल टूर्नामेंट खेलकर लौटी खिलाड़ी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। डीएम ने छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाया। जिलाधिकारी ने इब्राहिमपट्टी में काफी समय पहले से निर्माण हुए और बंद पड़े अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बारीकी से अस्पताल के हर ओर घूमकर देखा। 

इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, तहसीलदार ओपी पांडेय, बीडीओ मधुछंदा सिंह, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी