जिले के विभिन्न चट्टी चौराहे पर पुलिस बल की हुई तैनाती

बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर जिले में पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनपद के हर चट्टी चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनात की गई है। 

सोमवार को विशुनीपुर शहर बलिया में क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु मोहम्मद फहिम अपने दल बल के साथ विभिन्न चट्टी चौराहे पर मोर्चा संभाले हुए है। आने जाने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कानून व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी