बलिया में आज भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर के चित्तू पांडे से स्टेशन रोड तक दोनों तरफ हटाया गया अतिक्रमण
बलिया। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज भी जारी रहा। अभियान अंतर्गत अतिक्रमण बिना भेदभाव से हटाया गया।

 नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बताया कि आज चित्तू पांडे से लेकर स्टेशन रोड तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारी ध्यान दें कि अतिक्रमण जितना जल्दी हो सके तुरंत हटा ले अन्यथा सामान तो जब्त होगा ही और जुर्माना भी भुगतना पड़ेगा। इस क्रम में ईओ नगर पालिका डीके विश्वकर्मा लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार खुद ही कर रहे हैं। इस अभियान में सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक विश्वजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी के अलावा पीएसी के जवान मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन