बलिया शहर के दो मुहल्लों में विद्युत विभाग की मॉर्निंग रेड

20 लोगो के द्वारा विद्युत चोरी का  मामला आया सामने
बलिया। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग मं बलिया के निर्देशानुसार गुरुवार को आवास विकास एवं सतनी सराय में मॉर्निंग रेड किया गया जहां कुल 82 संयोजन चेक किए गए जिसमें से 20 लोगों के द्वारा 53kw की विद्युत चोरी की जा रही थी। 

सभी के विरुद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाना बलिया में तहरीर दी जा चुकी है। जांच में उपखंड अधिकारी ऋषिकेश सिंह, सहायक अभियंता उमेश कुमार, अवर अभियंता में प्रवीण कुमार, मनोज वर्मा, हिमालय चौहान, गजेंद्र सिंह, विजिलेंस टीम से थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं अवर अभियंता बृजेश कुमार, तकनीकी सहायक में अरविंद कुमार, नगीना राम, आशीष कुमार, रणधीर सिंह के साथ समस्त बलिया टाउन के विद्युत कर्मी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी