आज का बजट प्रदेश की जनता के लिए निराशा का बजट: सुशील पांडेय

प्रदेश सरकार के बजट पर सपा के जिला प्रवक्ता ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार का बजट पुरानी बोतल में नई जीन। इसमें कुछ ऐसा नहीं है जिससे प्रदेश का विकास हो सके। इस बजट में ना युवाओं के लिए कुछ है ना बेरोजगारों के लिए कुछ है। सिर्फ ख्याली पुलाव है।

उक्त बातें प्रदेश सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा। श्री पांडेय ने कहा कि वास्तव में यह बजट जन भावनाओं के खिलाफ़ और सरकारी विभागों में धन का वारा न्यारा करने का एक पुलिंदा है और कुछ नही है। इस बजट में बेरोजगारी कैसे दूर की जाएगी? शिक्षा व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाएगा? गरीबों की कैसे मदद की जाएगी? इस पर कहीं कोई चर्चा नहीं है। आज का बजट प्रदेश की जनता के लिए निराशा का बजट हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन