व्यक्ति का निर्माण होता है शाखा में: परमेश्वरनश्री
माल्देपुर घाट पर गंगाजी के किनारे लगाई गई आरएसएस की विद्यार्थी शाखा
बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलिया नगर में लगने वाली सायँ विद्यार्थी शाखा द्वारा रविवार को सायँ 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक माल्देपुर घाट पर गंगाजी के किनारे शाखा लगाई गई। सर्वप्रथम ध्वज लगने के बाद शाखा की शुरुवात हुई। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल बच्चों द्वारा खेल प्रस्तुत किया गया।
एकल गीत के बाद सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री का पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब के माध्यम से बताया कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण करने का कार्य कर रही है। इसमें विभिन्न खेलों के माध्यम से देश भक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है जिससे अच्छे गुण व अच्छे विचार का विकास होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। अनुशासन व नागरिक संस्कारों की दुनिया की सबसे बेहतरीन पाठशाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सबसे प्रभावी, सबसे सक्रिय, सबसे प्राथमिक स्तर का गठन “शाखा प्रणाली ”होती है। प्रातः कालीन, सांध्यकालीन, विद्यार्थी वर्ग आदि अलग अलग नाम और समय से इसे जाना जाता है। शाखा में व्यक्ति का निर्माण होता है। शाखा में खेल के माध्यम से सामूहिकता का विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता, पिता व गुरु का चरण स्पर्श करना ही चाहिए। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार की दृष्टि बहुत स्पष्ट थी कि संघ समाज में एक संगठन के नाते नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज का संगठन है।
इस कार्यक्रम में गंगा समग्र के राजेश्वर गिरी जी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अंत में प्रार्थना के बाद शाखा विकिर हुआ। तत्पश्चात भारत माता व पतित पावनी मां गंगा की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ और प्रसाद का वितरण हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक सूर्य प्रताप थे। ज्ञात हो कि विद्यार्थियों द्वारा इस प्रकार का प्रयोग समय समय पर होता रहता है। इस अवसर पर प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, नगर प्रचारक सचिन जी, वाल्मीकि, श्रेयांश, आदित्य, राज रौशन, श्रीश, ऋषभ, शिवकुमार, अनमोल, रोहित, सुधांशु , बंकू के साथ जितेंद पाठक व अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment