60 दिवसीय पशु मित्र प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार

शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा में एक जून को होगा उद्घाटन
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 60 दिवसीय 01 जून 2022 से 30 जुलाई 2022 तक पशु मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आर सेटी, जीरा बस्ती, बलिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

उक्त प्रशिक्षण के इक्छुक प्रतिभागियों के चयन हेतु उनका साक्षात्कार सेंट आर सेटी बलिया के प्रभारी निदेशक एवं एलडीएम बलिया राजकुमार पांडेय, फेकल्टी सेंट आर सेटी शिव सहाय, माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया,बलिया के सचिव सुधीर कुमार सिंह द्वारा लिया गया। राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण का उद्घाटन शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा, बलिया में एक जून दिन बुधवार को किया जाएगा। ज्ञात हो कि उक्त प्रशिक्षण पूरे प्रदेश के केवल तीन जनपद बलिया, गाजियाबाद और शाहजहांपुर में ही संचालित हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी