निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर लिन्केज कराना करें सुनिश्चित

जन सेवा केन्द्र पर सम्पर्क कर एकीकृत पेंशन पोर्टल पर करे अपडेट
बलिया। पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को एकीकृत पेंशन पोर्टल https://SSPY UP.GOV.IN में सभी पुराने लाभार्थियों का आधार एवं मोबाइल नम्बर का लिन्केज नहीं है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में आधार वेस्ट पेमेन्ट किया जाना है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज़ ने बताया है कि पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे समस्त पुराने लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर सम्पर्क कर एकीकृत पेंशन पोर्टल https://SSPY-UP.GOV.IN में अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर अतिशीघ्र लिन्केज कराना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय जिला प्रोवेशन अधिकारी से सम्पर्क करें।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन