जनपद में बैंकों का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा सफल

हड़ताल के कारण करोड़ो का लेनदेन रहा ठप
बलिया। स्टेट बैंक को छोडकर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक मंगलवार को भी बन्द रहे। सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के सामने प्रदर्शन के बाद जन सभा को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन बलिया के जिला मंत्री ने दो दिन के हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद के समस्त बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दिया।

उन्होंने जनपद के नागरिकों और बैंक ग्राहकों का हड़ताल को सफल बनाने मे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।उन्होंनें बैंक कर्मचारियों को बताया कि आगे आने वाले बड़े संघर्ष के लिए उन्हें तैयार होना होगा। अन्य मांगों की चर्चा के साथ बैंको के निजीकरण पर  कहा कि बैंकों का निजीकरण जनोन्मुखी अर्थव्यवस्था के खिलाफ. सामाजिक बैंकिंग के खिलाफ, अर्थव्यवस्था के खिलाफ, गरीबों, युवाओं और बेरोजगारों के खिलाफ, किसानों के खिलाफ है। साथ ही निजीकरण कर्मचारियों, उनकी आजीविका और आजीविका- सुरक्षा के खिलाफ और आरक्षण नीति के खिलाफ भी है। यह सुस्पष्ट रुप से उन युवा कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है जो हाल में बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। 

सभा में अन्य उपस्थित लोगों में राजेश अग्रवाल, गोपाल सिंह, शंभूनाथ सिंह, रवीन्द्र सिंह, सुबाष यादव, आलोक सिंह, अंकित श्रीवास्तव, आलोक उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन