विधायक मजेंद्र की कोरोना संक्रमण के बाद की जटिलताओं से निधन

लगातार चार बार से विधायक चुने जा रहे थे रहे मजेंद्र नारजारी
गुवाहाटी। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। असम के गोसाईगांव से चार बार विधायक रहे मजेंद्र नारजारे का कोरोना के बाद की जटिलताओं के कारण बुधवार को सुबह गुवाहाटी के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। हाल ही में वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। 

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट नेता मजेंद्र ने 68 वर्ष के थे। मजेंद्र नारजारी  के चार बच्चे हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शोक संवेदना जताई है। असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने बताया कि नारजारे को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन