राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया रक्तदान

जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेटर का किया निरीक्षण
बलिया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि 30 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि अलग- अलग तरीकों से रचनात्मक कार्य के जरिए सेवा सम्बंधी कार्य किया जाए। 

इसके बाद उन्होंने ऑक्सीजन जनरेटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि इसका संचालन सुचारू रूप से चलाया जाए। कम से कम जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी कतई नहीं होनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-