संस्था द्वारा मास्क तैयार कर ग्रामीणों में हुआ निःशुल्क वितरण

संक्रमण के रोकथाम हेतु माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
बलिया। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा कोविड19 के कारण उत्पन्न हुई महामारी से बचाव तथा उसके संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सोहाव ब्लॉक के कथरिया गाँव में संस्था द्वारा मास्क तैयार कर ग्रामीणों के बीच निःशुल्क वितरण किया गया।

इस दौरान संस्था के कार्यक्रम प्रभारी राजनारायण सिंह ने ग्रामीणों को करोना से  बचाव और उसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सफाई के साथ हाथ धोने की विधि बताई। साथ ही अनुरोध किया कि जब तक आवश्यकता नहीं हो घर के बाहर नहीं निकले तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इस दौरान ग्राम प्रधान राजू सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक किया कि वे स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना तथा अपने परिवार का जिसकी भी उम्र 18 वर्ष से अधिक है टीकाकरण आवश्य करा लें। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों का ऑक्सीजन लेबल और उनके शरीर के टेम्परेचर की जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया के  सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा