आद्य पत्रकार देवर्षि नारद के जयंती पर वेब संगोष्ठी कल

बलिया। विश्व संवाद केंद्र गोरखपुर द्वारा आयोजित एवं प्रचार विभाग बलिया के संयोजन में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी के जयंती के अवसर पर वेब संगोष्ठी का आयोजन 29 मई दिन शनिवार को अपराह्न तीन बजे से किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रो0 संजीत कुमार गुप्त होंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार पाठक करेंगे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख मारुति नंदन ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन