Monday, May 31, 2021

चचेरे भाई-बहन के बीच हुआ प्रेम तो पिता ने उठाया खौफनाक कदम

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना। बिहार के जमुई जिले में बीते दिनों पहले एक युवक और युवती द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया था। वहीं उस मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। क्योंकि पुलिस जांच में दोनों की हत्या कर दिए जाने की बातें सामने आई हैं।

बिहार के जमुई जिले झाझा थाना इलाके स्थित पैरगाहा के रहने वाले प्रेमी युगल ने 13 मार्च 2021 को सुसाइड नहीं किया था। बल्कि उन दोनों की हत्या कर दी गई थी। यह सनसनीखेज खुलासे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच-पड़ताल में हुआ है। इसको लेकर लड़की के आरोपी माता-पिता से पुलिस ने रविवार को पूछताछ की। उस दौरान आरोपियों की साजिश का परत-दर-परत पर्दाफाश होता गया। झाझा थाना में जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना के बारे में मीडिया कर्मियों को यह बात बताई। पूछताछ के लिए लाये गये मृत लड़के के मां और पिता ने भी इस बात को स्वीकार किया है। एसपी की ओर मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या के तथ्य की पुष्टि होने की जानकारी दी। साथ ही बताया था कि पैरगाहा निवासी तूफानी यादव की बेटी गुड़िया कुमारी 16 साल व आसो यादव के बेटे कुंदन कुमार 18 साल चचेरे भाई-बहन थे और इन दोनों के बीच घनिष्ठता थी। लड़की के पिता तूफानी ने अपनी पुत्री का रिश्ता किसी दूसरे लड़के से तय कर दिया था। घटना से तीन दिन पहले लड़की पक्ष की तरफ से तिलक भी दे दिया गया था।

एसपी के बताए अनुसार 14 मार्च को शव बरामद होने से दो दिनों पहले लड़का 12 मार्च को देवघर से अपने गांव के लिए लौटा था। देवघर में लड़का पढ़ाई करता था व मोबाइल के जरिए लड़की के संपर्क में रहता था। 13 मार्च को आरोपी तूफानी ने अपने साथियों के साथ साजिश रचते हुए लड़के को किसी बहाने से अज्ञात जगह पर बुलाया। पहले लड़के व बाद में अपनी बेटी की भी हत्या कर दी। उसके अगले दिन लड़का- लड़की के शव झाझा थाना के नकटी डैम में बरामद हुए। इसको लेकर पुलिस थाने में आत्महत्या का मामला दर्ज हुआ था। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के बयान के आधार पर उक्त मामले को फिर से खोल लिया गया है। साथ ही मुख्य आरोपी तूफानी यादव, गिरीधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनाक्रम को समझने के लिए मृत लड़के के मां-बाप को भी बुलाया था। ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि लड़के के पिता को इस मामल में पुलिस सरकारी गवाह बना सकती है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...