चुनाव में ड्यूटी लगाने में पक्षपात का शिक्षकों ने लगाया आरोप

किसी शिक्षक को मतदान एवं मतगणना दोनों में तो किसी की  नही लगाई गई ड्यूटी
बलिया। जनपद में हुए पंचायत चुनाव में अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में लगाई गई। लेकिन इनही शिक्षकों की पुनः मतगणना में भी ड्यूटी लगा गई गई है जिससे शिक्षकों में आक्रोश है।

शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र दुबहर में कुछ अध्यापक बंधुओं की दुबारा ड्यूटी  मतगणना कर्मी के रूप में भी लगाई गई है। वही कुछ अध्यापकों को बिल्कुल ही छोड़ दिया गया है उनकी एक भी ड्यूटी नही लगाई गई। बीआरसी पर पूछने पर यहाँ के संधित कर्मचारीगण एनआईसी पर ठीकरा फोड़ रहे हैं जबकि लिस्ट बीआरसी से ही बनकर जाती है। शिक्षकों का यह भी आरोप है कि  ये लोग अपने चहेतों का नाम यही से नही भेजे है। जो भी अध्यापक 26 अप्रैल को ड्यूटी करके आया है उसमें से 99%अध्यापक किसी न किसी संक्रमण से ग्रस्त हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया से शिक्षकों ने मांग किया है कि उक्त मामले का संज्ञान लेकर जिन लोगों की ड्यूटी एक बार भी नहीं लगी है उनको शीघ्र मतगणना में ड्यूटी लगाई जाय। साथ ही इसकी जाँच भी की जाय कि दुबारा कभी इस तरह की पुनरावृत्ति कोई न कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन