विधिक सेवाओं का लाभ लेने हेतु जारी हुआ टोल फ्री नंबर

पैरा लीगल वालंटियर के मोबाइल नंबर से भी ली जा सकती है सहायता
बलिया। वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए टेलिफोनिक माध्यम से निशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ लेने की व्यवस्था दी गयी है। इसके तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर- 15100 एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के टोल फ्री नंबर- 18004190234 जारी किए गए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया की ओर से निशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए पैरा लीगल वालंटियर के मोबाइल नंबर 9935154586 पर फोन करने की सुविधा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन