रेलवे ने किया दादर- मंडुवाडीह- दादर ग्रीष्म कालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि के विस्तार में संशोधन

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व में प्रचारित 01101/ 01102 दादर- मंडुवाडीह-दादर ग्रीष्म कालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि के विस्तार में संशोधन किया गया है। इन गाड़ियों का ठहराव एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगी।

गाड़ी नम्बर 01101 दादर- मंडुवाडीह ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 29 अप्रैल, 01, 02, 05, 06, 08 एवं 09 मई, 2021 तक दिन प्रत्येक बुधवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार के लिये बढ़ाया गया है। वही गाड़ी संख्या 01102 मंडुवाडीह- दादर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 30 अप्रैल, 01, 03, 04, 07, 08, 10 एवं 11 मई, 2021 तक दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार के लिये बढ़ाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन