मशहूर भोजपुरी सिंगर अजय पांडेय का कोरोना संक्रमण से निधन

पवन सिंह, खेसारी लाल समेत कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
पटना। कोरोना संक्रमण ने अब तक देश के कई शख्सियतों की जान ले ली है। भोजपुरी सिनेमा जगत पर भी कोरोना ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों भोजपुरी सिनेमा के जाने- माने गीतकार श्याम देहाती के निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया था. हालांकि बाद में खबर आई थी कि उनकी मौत कोरोना से नहीं हुई है। भोजपुरी सिनेमा से ही अब एक और दुखभरी खबर सामने आ रही है।

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर अजय पांडेय का कोरोना से निधन हो गया है। अजय पांडेय ने भोजपुरी के कई प्रसिद्ध गानों को अपनी आवाज दी थी और उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। बिहार के रोहतास जिले के स्टार सिंगर अजय पांडेय ने कल यानी 24 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा। वो रोहतास के ही नहीं पूरे बिहार की शान माने जाते थे। उनके गीत बिहार और आसपास की जगहों पर काफी फेमस थे। उनका इलाज बिहार के सासाराम के एक अस्पताल में चल रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा