उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान

शनिवार और रविवार को प्रदेश में रहेगा पूर्ण तालाबंदी
लखनऊ। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को सरकार ने अब वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है। जिसके चलते अब शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। वहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, इससे पहले सरकार ने सिर्फ रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन स्थिति को देखते हुए अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बाहर निकलने की छूट रहेगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी छूट दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन