Wednesday, April 28, 2021

शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

अब शाम चार बजे ही बंद होंगी दुकानें
पटना। बिहार में कोरोना संकट के बीच बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 2 दिनों से मैराथन मीटिंग कर हालात का जायजा लिया था। मंगलवार को सीएम नीतीश ने बिहार के सभी जिलों के एसपी-डीएम के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संकट में आगे क्या किया जाये इसको लेकर आज क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। 

बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी विकास आयुक्त आमिर सुबहानी एवं स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया।  दोनों अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया। प्रत्यय अमृत ने बताया कि शाम छह बजे के बजाए 4 बजे ही दुकाने बंद हो जायेंगी। कल से ही बंद होंगी। शाम का कर्फ्यू अब रात 9 बजे की बजाए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। भीड़ वाले बाजारों को डीएम बंद करा सकते हैं या दूसरे जगह शिफ्ट कर सकते हैं।

सीएम की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रूप की बैठक के बाद लिये गये निर्णय
- कल से सभी दुकानें 6 बजे के बदले 4 बजे तक बंद हो जाएंगी।
- नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।
- शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल होंगे।
- शादी रात 10 बजे तक ही होगी।
- शादी में कोई डीजे, नाच नहीं।
- अंतिम संस्कार सरकारी खर्च पर होगा।
- सभी सरकारी, निजी कार्यालयों में 25 फीसदी ही कर्मी आएंगे। शेष वर्क फ्रॉम होम होंगे। 
- सभी सरकारी, निजी कार्यालय शाम 4 बजे बंद हो जाएं।
- 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों, आयुष चिकित्सकों, डेंटिस्टों, पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स, लैब टेक्नीशियन, एन्स्थेसिस्ट वकी बहाली वाक इन इंटरव्यू पर जल्द से जल्द होगी।
- जांच में तेजी के लिए आरटीपीसीआर मशीनें खरीदी जाएंगी, उसके लिए मैनवापर की व्यवस्था होगी।
- सभी जिलों के वेंटिलेटर्स चालू होंगे।
- एम्बुलेंस हर जिले में किराये पर लिये जाएंगे।
- प बंगाल चुनाव से लौटे पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच हो।
- माइकिंग से बताएं कि वहां की स्थानीय स्थिति क्या है।
- मुजफ्फरपुर में कोरोना का अस्थाई अस्पताल खुलेगा।
- हेल्पलाइन को संवेदनशील, सुदृढ़ और उत्तरदायी बनाया जाए, ताकि लोगों की शिकायतों का निराकरण हो, उनके सुझावों पर अमल हो।
- अस्पतालों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे, डॉक्टरों व चिक्तसाकर्मियों की सुरक्षा की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व गृह विभाग करेगा।
- कम से कम 3 लाख सक्रिय कोरोना मरीजों की संभावित संख्या मान कर कार्ययोजना पर काम हो।
- इसके लिए आधारभूत संरचना बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की तैयारी करें।
- कोरोनो के निगेटिव टेस्ट आने पर लक्षण वाले मरीजों की चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कर हो।
- कंटेनमेंट जोंस का निर्धारण जिला प्रशासन करेगी। जोन में सब्जी, फल, दवा, मांस-मछली, किराना व आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...