नासिक के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 11 मरीजों की मौत

जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी घटना
मुम्बई। महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोगों की एक तरफ जान जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के नासिक शहर में ऑक्सीजन टैंकर से ऑक्सीजन के लीक होने की खबर सामने आई है।

यह घटना नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी है। जहां अचानक ऑक्सीजन टैंकर से ऑक्सीजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं हो गया है। मौके पर अधिकारियों की देखरेख में दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया है। नासिक शहर की फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के कई जिलों में ऑक्सीजन की भारी कमी है। जिसकी वजह से आए दिन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। राज्य सरकार ने भी केंद्र से अनुरोध किया था कि हवाई मार्ग के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई राज्य में करवाई जाए। ताकि मरीजों को सही समय पर ऑक्सीजन मुहैया हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।

नासिक की इस घटना पर बयां देते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि ज़ाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 11 मरीजों की मौत। ये सभी मरीज वेंटीलेटर पर थे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा