गायत्री परिवार का होली- स्नेह मिलन कार्यक्रम चार अप्रैल को


बलिया। होली दुष् प्रवृत्तियों पर सद् प्रवृत्तियों का विजय का पर्व है। समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने और आत्मीयता का स्नेह युक्त वातावरण विनिर्मित करने हेतु एवं जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के संयोजक विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि दिनांक 4 अप्रैल दिन रविवार समय 10:00 बजे से स्थान गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर होली -स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में दीप प्रज्वलन, अतिथियों का स्वागत सम्मान, होली स्नेह मिलन समारोह (फूलों की होली), होली लोक गीत तथा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर संगोष्ठी होगी।श्री चौबे ने सभी परिजनों से सादर अनुरोध किया है कि  कार्यक्रम में परिवार सहित सम्मिलित हो।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन