सेवा सदन स्कूल, कथरिया में शिक्षको ने गुलाल और फूलों से होली खेली

सेवा सदन स्कूल, कथरिया में शिक्षको ने गुलाल और फूलों से होली खेली

बलिया। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल, कथरिया में होली की पूर्व संध्या पर होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान होली मिलन समारोह में स्कूल के शिक्षको ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों से होली खेली गई।

 इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाई चारे का संदेश देता है, यह पर्व बुराईयो पर अच्छाइयो का रंग चढाता हैं लोग खुले मन से एक दूसरे से मिलते हैं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक राजनारायण सिंह, भोला नाथ यादव,द्रोपदी राय, पूजा सिंह, अंजली कनौजिया, सुमन सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन