Posts

Showing posts from October, 2021

ऑफ सीजन खेती के लिए किसानो में लो पॉली टनल का हुआ वितरण

Image
जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को दी गयी परियोजना की जानकारी बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा गड़वार ब्लॉक के शाहपुर गाँव में परियोजना में चयनित तीन गाँव के 20 लघु एवं सीमांत किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन हेतु एफएस पीएफ परियोजना के अंतर्गत ऑफ सीजन खेती के लिए प्रति किसान 20 यूनिट लो पॉली टनल का वितरण किया गया।  इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम सह किसान गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एलडीएम राज कुमार पाण्डेय ने  द्वीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान किसानों को परियोजना की जानकारी देने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम और किसान गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त किया कि इस परियोजना से जुड़े किसान अपनी मेहनत से अपनी आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक जिले में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा,जिसमे सभी से समाज में हर जगह लो...

आजीवन शिक्षक समुदाय की लड़ाई लड़ते रहे स्व लल्लन पाण्डेय

Image
पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षक नेता स्व लल्लन पाण्डेय बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष रहे स्व लल्लन पाण्डेय की पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि स्व लल्लन पाण्डेय आजीवन शिक्षक समुदाय की लड़ाई लड़ते रहे।  प्रधानाचार्य डा. छितेश्वरनाथ नाथ मिश्र ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक हितों से कभी समझौता नहीं किया। कहा कि लल्लन पाण्डेय शिक्षा को गरीबी दूर करने का हथियार मानते थे। वे आदर्श शिक्षक के रूप में विख्यात थे। इस अवसर पर कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पांडेय, अशोक केशरी, संतोष कुमार दीक्षित, पंकज राय, अनिल चौबे, रजनीशधर दूबे, कमलेश तिवारी आदि थे। स्व लल्लन पांडेय के अनुज शिक्षक नेता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने आभार व्यक्त किया।