सौ मीटर रेस में सिंधु वर्मा रही प्रथम
गुलाब देवी महिला महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत बलिया। गुलाब देवी महिला महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की छात्राओं को दिनांक 13 नवंबर 2024 को वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में पुरस्कृत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन गत 12 नवंबर को स्टेडियम में हुआ था। महाविद्यालय की खेल की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, खो-खो लंबी कूद, ऊंची कूद तथा शतरंज इत्यादि में भाग लिया। 100 मीटर रेस में सिंधु वर्मा, रिंकू यादव तथा शशि बाला ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में राधा सोनी, प्रिया तथा अनु प्रजापति ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में नेहा यादव, लक्ष्मी पटेल तथा राधा सोनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में राधा सोनी, लक्ष्मी पटेल तथा नेहा यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की खेल प्रभारी डॉ नेहा आचार्य ने...