मनुष्य में देवत्व के उदय का दिव्य संदेश दे रही ज्योति कलश रथ यात्रा
19 फरवरी को बैरिया ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर रही ज्योति कलश
बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को बैरिया ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा श्रीनगर, दुबेछपरा, दयाछपरा, टेंगरही, वंश गोपाल छपरा, मिस्र के हाता, शुभनथही, चांदपुर, रानीगंज, रानीगंज बेबी टोला, बैरिया, कोटवा, तिवारी के मिल्की, चकिया, रामपुर, विचार, मधुबनी आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे अवधेश पांडे जी, हृदया नंद पांडे जी, सुरेश चंद्र मिश्रा जी, सी- बी- मिश्रा जी, ईश्वर दयाल चौबे, मोहन प्रसाद जी,
भरत प्रसाद केसरी जी, हरेंद्र मौर्य जी,सुनीता तिवारी, वैजयंती सिंह,आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।
Comments
Post a Comment