उद्योग बंधु की बैठक में अरविंद गांधी ने व्यापारी उद्यमियों के लिए उठाए मुद्दे
जिला स्तरीय व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक संपन्न
बलिया। जिला स्तरीय व्यापार बंधु और उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने व्यापारी उद्यमियों के लिए निम्नलिखित मुद्दा उठाया।
जिस पर जिलाधिकारी बलिया ने संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किया -
1, बलिया में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के मांग पर उत्तर प्रदेश स्टेट यार्न कंपनी बलिया के 57 एकड़ जमीन को यू पी सी डा द्वारा अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
2, कृषि मंडी सहतवार में केवरा मंडी के थोक विक्रेताओं को शिफ्ट करने हेतु प्रयास जारी है।
3, बलिया शहर में खराब पड़े सीसी कैमरा को ठीक करने या बदलने की मांग पर कार्य किया जाएगा।
4, बलिया शहर के शीश महल सिनेमा हॉल के बगल में गली में "चटोरी गली" का निर्माण हुआ है इसको जल्द से जल्द चालू करने का मांग रखा गया।
5, जरूरतमंद व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए।
6, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पंजीकृत व्यापारियों को टैक्स कलेक्टर का मानद सम्मन देने की मांग रखी।
7, बलिया शहर के चौक से कासिम बाजार रोड से बाएं पहले गुरुद्वारा रोड जाने वाली गली को अतिक्रमण मुक्त करने की बात रखी गई।
8, शहर के चमन से बाग रोड में शौचालय निर्माण का भी मांग किया गया।
उक्त सभी मामले में जिलाधिकारी बलिया ने संबंधित को निर्देश दिया कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के साथ- साथ जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment