महिलाओं के लिए तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जेएनसीयू में गृह विज्ञान विभाग द्वारा महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु कार्यक्रम संपन्न
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा महिलाओं के लिए तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा दैनिक जीवन में बढ़ते तनाव से निपटने हेतु महिलाओं के लिए इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तनाव के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा प्रभावी प्रबंधन उपायों के प्रति जागरूक करना तथा छात्राओं में योजना बनाने एवं उसको क्रियान्वित करके एवं संचालित करने के ज्ञान का विकास करना थाl इस कार्यक्रम में मानसिक शांति, तनावमुक्ति एवं सकारात्मक वातावरण आधारित खेल एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आत्मविश्वास, मानसिक शांति तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा मिली।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की डॉ. संध्या, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. रंजना मल्ल, डॉ. सौम्या तिवारी तथा विशेष रूप से समाजशास्त्र विभाग की डॉ. स्मिता के देखरेख में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ० पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डा० प्रियंका सिंह, डॉ० सरिता पाण्डेय, डॉ० अनुराधा राय, डा० रुबी, डॉ० रजनी चौबे तथा डॉ० प्रज्ञा बौद्ध उपस्थित रही।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment