रेवती ब्लॉक के विभिन्न गांवो में ज्योति कलश रथ यात्रा का भ्रमण
श्रद्धालुओं ने पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
रेवती (बलिया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी दिन बुधवार को रेवती ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा डुमरिया, सहतवार, बिसौली, हुसेनाबाद, रघुवर नगर, सुवराहा, कोलकला, चांदपुर नयी बस्ती, भोपतपुर, बिनहा, रेवती झरकटहा, गायघाट आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे, सुग्रीव यादव, अवधेश पांडे, कौशल सिंह, बबलू सिंह, दिलीप चौरसिया, संजय सिंह, बरमेश्वर पांडे, रामकवल पांडे, प्रज्ञानंद,
विवेकानन्द सिंह, सुनीता तिवारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।
रिपोर्ट: राकेश आनंद
Comments
Post a Comment