Posts

Showing posts from June, 2023

दो जुलाई से शुरू होगा गायत्री महामंत्र का अखंड जप

Image
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्पन्न होंगे गुरुदीक्षा सहित विभिन्न संस्कार बलिया। अपने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा संवर्धन एवं गुरूतर दायित्वों का बोध कराने का पर्व गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर दो जुलाई दिन रविवार से गायत्री महामंत्र का अखंड जप होगा। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि 24 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखंड जप दो जुलाई को सुबह छह बजे से शुरू होगा। वही तीन जुलाई दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, सदगुरु पूर्णिमा पर्व पूजन एवं गुरुदीक्षा सहित विभिन्न संस्कार सम्पन्न होंगे। उन्होंने सभी गायत्री परिजनों से अपने परिवार व इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया हैं।

दस जुलाई से प्रारंभ होंगी परीक्षाएं

Image
जेएनसीयू की परीक्षाओं की समय सारिणी घोषित  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस. एल. पाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 / गैर नई शिक्षा नीति (पुराना पाठ्यक्रम) बी. ए., बी. एस-सी., बी. काम., बी. एस-सी.(कृषि), बी. एड., बी. पी. एड., एल.एल.बी., बी. सी. ए. आदि स्नातक तथा व्यावसायिक तथा एम. ए., एम. एस-सी., एम. एस-सी.(कृषि), एम. काम., एम. एस. डब्लू., एम. एड. आदि परास्नातक तथा पी जी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ) की परीक्षाओं की परीक्षा दिनांक 10 जुलाई से प्रारंभ होंगी।  ये  परीक्षाएं दो पालियों प्रातः 8.00- 11.00 तथा अपराह्न 2.00- 5.00 में आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारिणी  विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थियों को यह निर्देश दिया जाता है कि समय-सारिणी के अनुसार अपना प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। किसी भी अग्रेतर सूचना या निर्देश के लिए विवि की वेबसाइट को देखते रहें। रिपोर्ट: विनय कुमार

एक जुलाई को मनाया जाएगा अखिलेश यादव का जन्मदिन

Image
पार्टी कार्यालय पर मनाया जाएगा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के उम्मीद अखिलेश यादव जी का 50वा जन्मदिन एक जुलाई दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी बलिया के जिला कार्यालय पर 10 बजे दिन में मनाया जाएगा। उक्त जनकारी सपा नेता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" प्रेस को देते हुए पार्टी के समस्त साथियों से इस मौके पर उपस्थित होने का आग्रह किया हैं।

रोटरी के चौथी बार ब्लड डोनेशन चेयरमैन बने राजेश गुप्ता

Image
रोटेरियन राजेश गुप्ता रक्तदान के क्षेत्र में कई वर्षों से देते आ रहे उल्लेखनीय योगदान वाराणासी। रोटरी क्लब वाराणासी ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष तथा के आर के संस्थापक सचिव राजेश गुप्ता को मंडलाध्यक्ष सुनील बंसल ने काशी क्षेत्र का ब्लड डोनेशन चेयरमैन बनाया है।रोटेरियन विगत कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते चले आ रहे है।  राजेश गुप्ता का मानना है कि आप किसी को तबतक रक्तदान के लिए प्रेरित नही कर सकते जब तक खुद रक्तदान न करें। 74 बार रक्तदान करने वाले राजेश गुप्ता ने बताया कि सत्र 23 - 24 में काशी क्षेत्र में कुल 555 युनिट्स डोनेशन करवाने का लक्ष्य रखा है। वाराणासी ने कुल 21 क्लब है। सभी मिलकर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर 90 दिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे।  चौथी बार ब्लड डोनेशन चेयरमैन चुने जाने पर केशव जलान, निधिदेव अग्रवाल, प्रदीप इसरानी, नीरज पारिख, राजू राय, उमेश मिश्रा, डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल, एवं आशुतोष द्विवेदी ने बधाई दिया है। एक जुलाई को रोटेरियन्स करेंगे महादान  वाराणासी। एक जुलाई दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 ब...

धूमधाम से मनाया गया संकट मोचन मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव

Image
शुक्रवार की सायं होगा भव्य भंडारा बलिया। शहर के मिश्र नेवरी काशीपुर बैरिया रोड पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का आज 26वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।  आयोजक नागेश्वर बाबू नगर अध्यक्ष जनता फ्रंट ने बताया कि यह हम लोगों के परिवार के द्वारा ही बसाया हुआ मंदिर है। इसका आज 26वां वार्षिक उत्सव है। इस उपलक्ष में आज अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। 30 जून को शाम 6:00 से भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें ददन यादव सभासद और श्रीनिवास यादव का काफी सहयोग रहा।  इस दौरान मनोज कुमार सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय, पंकज वर्मा, शंभू नाथ पांडे, विजय चंद्र यादव, नरेश्वर पांडे, शेर सिंह व दर्जनों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

अब गैर पंजीकृत उद्यमियों का भी होगा पांच लाख का दुर्घटना बीमा

Image
यूपी सरकार के व्यापारियों के हित मे निर्णय पर व्यापारियों में हर्ष बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तीन दशक से व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से करती रही है। कल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कैबिनेट की बैठक में व्यापारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों पर मुहर लगाया है। प्रथम 29 जून को "व्यापारी कल्याण दिवस" की घोषणा दूसरा गैर पंजीकृत उद्यमियों को ₹500000 का दुर्घटना बीमा देने की घोषणा की है। यदि व्यक्ति अपंग है स्थाई रूप से तो उसको भी ₹500000 का दुर्घटना बीमा मिलेगा।  इस फैसले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल, उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान, जिला महामंत्री विनोद वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष  दुर्गा प्रसाद, महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष काशीनाथ वर्मा, नगर अध्यक्ष सागर सिंह नागेंद्र, शिव शंकर वर्मा आदि बहुत सारे लोगों ने हर्ष प्रकट किया है।

मुक्ति गारमेंट फ्रेंचाइजी का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन

Image
मेंस के सभी कपड़े व बच्चों के कपड़े है उपलब्ध बलिया। शहर के विष्णुपुर रेलवे स्टेशन के समीप मुक्ति गारमेंट की फ्रेंचाइजी का उद्घाटन पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के द्वारा फीता काटकर किया गया। शहर के  सम्मानित लोगो ने तालियों के साथ उद्घाटन का शोभा बढ़ाया।  प्रोपराइटर अशोक सिंह ने बताया कि आज के दिन उद्घाटन करना शुभ मुहूर्त था और हमारे यहां सारे मेंस के कपड़े व बच्चों के कपड़े उपलब्ध है। इस फ्रेंचाइजी को जनपद में लाना मेरा मकसद था कि लोग वाराणसी, पटना व  अन्य जनपदों में जाकर मुक्ति गारमेंट के कपड़े खरीदते थे। लेकिन हमने जनपद में ही ऐसी सुविधा दिया और इसका खोलने का सारा श्रेय हमारे गार्जियन को जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, पंकज सिंह, आशुतोष मिश्रा व दर्जनों ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

बच्चियो को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक

Image
गड़वार महिला पुलिस टीम द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत दी गई जानकारी बलिया। जनपद के थाना गड़वार महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति/ नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो संबधी कार्यवाही, महिलाओं तथा छात्राओं, स्कूली बच्चियो को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एव नशा मुक्ति अभियान के बारे में ग्राम बिसुकिया के ग्राम सचिवालय में उपस्थित महिलाओ एवं बच्चियो को अवगत कराते हुए सभी को जागरूक किया गया। उन्हें मजबूती के साथ अपने विरुद्ध होने वाले अपराध का मुखर होकर विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और इस सम्बन्ध में बने हुए कानून व सहायता प्रदान करने वाली  विभिन्न संस्थाओं के बारे में बताते हुए टोल फ्री नम्बर -112, 1090, 1097, 102, 181, 1076, 1098 व 108 से अवगत कराया गया। साथ ही थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई व उससे सम्बन्धित पुस्तिकाएं बांटी गई। रिपोर्ट: असगर अली

सफाई व्यवस्था, पेयजल आदि पर रहे विशेष ध्यान: डीएम

Image
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक बलिया। आगामी बकरीद त्योहार व श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनके क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को प्राथमिकता पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में छोटी- मोटी ही समस्याएं आई है, इसलिए रुचि लेकर इसको निस्तारित कर दें। अगर बैठक में मिली समस्याओं का निदान समय पर नहीं हुआ तो सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई व्यवस्था, पेयजल आदि पर विशेष ध्यान रहे। बिजली के तार जहां लटके हैं, उन्हें भी दुरुस्त कर लिया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और शांति समिति के सदस्यों के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस बैठक में जनपद की वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अफसर आलम परमान्दापुर  के प्रधान जलालुद्दीन उर्फ...

धारदार हथियार से पत्नी को किया लहुलूहान

Image
पारिवारिक विवाद के बीच हुई घटना रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के नागपुर गांव में मंगलवार की सुबह पति- पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच पति ने अपने पत्नी को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर लहुलूहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल भागमानी देवी को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें चिंता जनक स्थिति में रेफर कर दिया गया।  जानकारी के अनुसार पति देवेंद्र राम व पत्नी भागमानी देवी के बीच किसी बात को लेकर कुछ समय से विवाद चला आ रहा था।  मंगलवार की सुबह इसी विवाद ने तुल पकड़ लिया और पति देवेंद्र राम ने धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद देवेंद्र भाग निकला। वहीं गांव वालों ने उसे घायल महिला को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है। रिपोर्ट: लल्लन बागी

मृतका के पिता से धरना स्थल पर मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

Image
घटना के सीबीआई जांच हेतु सरकार से करेंगे मांग बलिया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने लखनऊ के इको गार्डन धरना स्थल पर जालौन के प्रिया राठौर जिसका सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दिया गया था, धरने पर बैठे उसके पिता से अपने संगठन के पदाधिकारियों एवं साहू समाज के लोगों के साथ मिले। उसके पिता का मांग सीबीआई जांच का है।  इस पर श्री गांधी ने आश्वासन दिया कि पूरे देश से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच कराने की मांग की जाएगी। मौके पर उपस्थित साथियों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय वैश्य चेतना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश गांधी, प्रदेश महामंत्री आनंद नारायण साहू , प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका परिषद जमानिया के चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, नगर पालिका परिषद गोपीगंज भदोही के चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार राठौर आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

पुलिस ऑफिस का एसपी ने किया निरीक्षण

Image
सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा सोमवार को पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया गया। वही सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलिया एस आनंद द्वारा पुलिस ऑफिस का भ्रमण कर पुलिस ऑफिस में विभिन्न कार्यालयों (आई.जी.आर.एस कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, डीसीआरबी कार्यालय,  एएचटीयू कार्यालय, महिला प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस सेल, एलआईयू  कार्यालय, अभिलेखागार, फिल्ड यूनिट, गोपनीय कार्यालय अ0पु0अ आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी सम्बन्धित अधिकरी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  एसपी द्वारा महिला प्रकोष्ठ में कार्यरत महिला आरक्षीओं से बातचीत कर उनको महिला सम्बन्धित अपराध पर विशेष रूप से तत्समय कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट: असगर अली

रोटरी क्लब ईस्ट को मिला मंडलीय पुरस्कार

Image
सामाजिक सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिला सम्मान वाराणासी। रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट द्वारा सामाजिक सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रयागराज में सम्पन्न पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न 12 क्षेत्रों में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अनिल अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।  इस अवसर पर रो. रत्ना बागची, रो. राजेश गुप्ता, रो. प्रभाकर जयसवाल, रो. उमेश मिश्रा तथा क्लब के अध्यक्ष रो. राजू राय उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर आईटीआई कॉलेज पर सांसद नीरज शेखर ने किया टेबलेट का वितरण

Image
द्वारिकापुरी कॉलोनी में स्थित है चंद्रशेखर आईटीआई कॉलेज   बलिया। द्वारिकापुरी कॉलोनी में स्थित चंद्रशेखर आईटीआई कॉलेज पर टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय नीरज शेखर एवं प्रबंधक भोला सिंह बघेल के नेतृत्व में टेबलेट वितरण किया गया।  स्कूल के प्रबंधक भोला सिंह बघेल ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना टेबलेट  वितरण जो चंद्रशेखर आईटीआई कॉलेज के 71 बच्चो में टेबलेट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज शेखर राज्यसभा सांसद, भोला सिंह बघेल प्रबंधक, पंकज सिंह हिंदू वाहिनीं के जिलाध्यक्ष, पंकज पटेल, राहुल राय संतोष सिंह, राहुल सिंह, मुन्ना यादव, नारद बरनवाल, सुनील वर्मा अभय वर्मा, अमित प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

नौ जन औषधि केन्द्रों का हुआ निरीक्षण

Image
लिए गए 18 नमूने, जांच के लिए भेजा जा रहा प्रयोगशाला बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ अनिता सिंह व जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी सहित अन्य स्थानों पर संचालित जन औषधि केन्द्रों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ला ने किया।  निरीक्षण के दौरान नव जन औषधि केन्द्रों से 18 दवाओं के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। श्री शुक्ल ने बताया कि खाद्य पदार्थो में मिलावट व नकली दवाओं की बिक्री किसी भी कीमत पर न हो इसके लिए जन औषधि केन्द्रों की जांच करने का निर्देश आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ अनिता सिंह व जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने दिया। जिसके बाद जिला चिकित्साकय, जिला महिला चिकित्सालय, बेल्थरारोड व रसड़ा के सीएचसी सहित सहतवार, हल्दी, काशीपुर में चल रहे  प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का निरीक्षण किया। उपस्थित दवाओं की जांच की और अलग-अलग दवाओं के 18 नमूने लिए। कहा कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय उपस्...

मनाया गया वीरांगना महारानी दुर्गावती का 460 वां बलिदान दिवस

Image
चित्र पर फूल-माला अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित कम्पनी बाग में 24 जून दिन शनिवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती जी कि 460 वे बलिदान शहादत दिवस पर उनके चित्र पर फूल-माला पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा वीरांगना महारानी दुर्गावती अमर रहे के जोरदार नारे लगाए गए।  इस अवसर पर गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के कृत्य, व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए गोंडवाना विचारक छितेश्वर गोंड ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती गोंडवाना साम्राज्य की रक्षा व गोंड समाज के आन बान शान की रक्षा के लिए, मर्यादा की रक्षा के लिए मुगल सेनापति आसफ खां को तीन-तीन बार परास्त करने का काम की और अंत में चौथी बार धोखे से दुश्मनों से घिर गई और अंततः अपना ही कटार अपने सीने में भोक कर वीरगति को प्राप्त हुई। लेकिन जीते जी कभी भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की जो प्रेरणा स्रोत है। अध्यक्षता करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड ने कहा कि आज के दौर में भी वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की आत्मउत्सर...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गयी जन जागरुकता रैली

Image
सिकंदरपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान सिकंदरपुर (बलिया)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत देश में 12 से 26 जून तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद के नागरिकों से नशा न करने व नशा त्यागने की अपील कर युवाओं को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।   इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा के नेतृत्व में सिकंदरपुर कस्बा में नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में जन जागरुकता रैली निकाली गयी । नशा मुक्ति टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र के दुकानदारों को नशा के दुष्प्रभाव को समझाया गया व उनके दुकानों में मिलने वाली नशा की सामग्री को हटाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं से नशा त्यागने की अपील करते हुये नशा मुक्त अभियान को सफल बनाए जाने का आह्वान किया गया। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर द्वारा युवाओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि आज की युवा पीढ़ी शराब, तंबाकू उत्पाद, चरस, अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थो आदि का इस्तेमाल कर रही है। नशे की ...

विशेषज्ञों ने महिलाओ को सिखाए गरीबी उन्मूलन के गुर

Image
नौ दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत दिया गया जानकारी बलिया। भारद्वाज बिल्डिंग हैबतपुर में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सोशल मैपिंग सामाजिक मानचित्र और समूह बनाए जाने का तरीका 09 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। भारद्वाज बिल्डिंग से महिलाएं  वाहनों द्वारा अजोरपुर गांव के लिए रवाना हुई जहाँ ग्रामीण गरीबी उन्मूलन से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने उपस्थित महिलाओं को एनआरएलएम और सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी दी गयी और समूह में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आज लगभग 50 महिलाओं का दल भारद्वाज बिल्डिंग से अलग- अलग ग्रुपों में अजोरपुर गांव के लिए रवाना हुई और गांव का सर्वे कर ग्रामीणों को गरीबी उन्मूलन की जानकारी दी। साथ ही अन्य वाहनों से एएफसी इंडिया के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार यादव, प्रशिक्षक घनश्याम प्रजापति, दीपक कुमार, सरस्वती, मंजू शर्मा ने आवश्यक मार्गदर्शन के लिए गांव में महिला दल के साथ गए। यात्रा को हरी...

अपनी प्रतिभा से पूरे समाज को कर दिया था चमत्कृत

Image
बलिदान दिवस के रूप में मनी  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि  बलिया। जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिह के नारायणी टाकिया स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।  आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बंगभूमि से पैदा डा. मुखर्जी ने अपनी प्रतिभा से पूरे समाज को चमत्कृत कर दिया था। अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में एक गैर-कांग्रेसी मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त मंत्रालय का काम संभाला। डा.मुखर्जी ने चितरंजन में रेल इंजन का कारखाना, विशाखापट्टनम में जहाज बनाने का कारखाना एवं बिहार में खाद के कारखाने स्थापित करवाए। उनके सहयोग से ही हैदराबाद निजाम को भारत में विलीन होना पड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में सुविख्यात डा.मुखर्जी की 23 जून, 1953 को मृत्यु हुई थी। ऐसे नक्षत्र पुरुष के विचारों को आत्मसात कर ही हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कार्...

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दौड लगा रहा- पिता

Image
एक वर्ष से अधिकारियों का चक्कर काट रहा ताकि व्यक्ति के पुत्र का हो सके इलाज रसड़ा (बलिया)। एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख से उपर तक नि:शुल्क उपचार के लिए संकल्पित नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अत्योदय कार्ड के अभाव में आयुष्मान कार्ड के न बन पाने से एक अति गरीब पिता अपने पुत्र के इलाज के  लिए दर-दर भटक रहा है ताकि उसका आयुष्मान कार्ड बन जाता। किंतु योगी सरकार के अधिकारी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रह पा रहे हैं।  पूरा मामला रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा खड़सरा राजभर बस्ती की है। खड़सरा गांव निवासी गोपाल राजभर पुत्र स्व. सुखु 23 अगस्त 2022 से अत्योदय कार्ड बनवाने के लिए खंड विकास अधिकारी रसड़ा सहित अन्य उच्चाधिकारियों का पत्रक देकर ब्लाक व तहसील का चक्कर लगा कर थक चुका है है कि उसका अंत्योदय कार्ड बन जाने पर आयुष्मान कार्ड आसानी से बन जाता। ताकि अपने दूसरे पुत्र रितेश का आयुष्मान कार्ड बनवा लेते तो उसकी खराब हो चुकी दोनों किडनी का शायद समुचित इलाज संभव हो पाता। अंत्योदय कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बेवश व गरीब पित...

बलिया: जमीनों के नए न्यूनतम दरों का हो रहा निर्धारण

Image
नए दरो के सम्बंध को 3 से 10 जुलाई तक दे अपनी आपत्ति या सुझाव बलिया। उप्र स्टाम्प सम्पत्ति मूल्यांकन नियमावली 1997 यथा संशोधित 2015 के तहत जारी शासनादेश के अनुसार जनपदीय उप निबन्धक कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले नगरीय, अर्द्धनगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि व भवन के निर्माण की न्यूनतम दर के साथ ही साथ वाणिज्यिक भवन (एकल), वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के लिए कारपेट एरिया प्रति वर्गमीटर का मूल्य, कृषि भूमि, वार्डवार मुहल्लों, मौजों व परगनावार न्यूनतम दरों का निर्धारण प्रति वर्ष किया जाना है।  उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया है कि तत्क्रम में प्रस्तावित मूल्यांकन सूची तैयार की जानी है। जनपद के सभी उप निबन्धक कार्यालयों में पूर्व में निर्धारित दरों की सूची उपलब्ध है। अतः पूर्व में निर्धारित दरों में यदि कोई आपत्ति अथवा सुझाव है तथा बाजारू मूल्य में कितने प्रतिशत वृद्धि या कमी है, के सम्बन्ध में लिखित रूप से 03 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालय में दे सकते हैं। रिपोर्ट: असगर अली

वार्ड नंबर 18 के सभासद का अनोखा पहल

Image
निःशुल्क शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों का करवाया उपचार बलिया। शहर के जापलिनगंज स्थित साईं बाबा मंदिर के समीप  वार्ड नंबर 18 के सभासद सूरज तिवारी ने अपने वार्ड में आयुष्मान भारत योजना के तहत शांति देवी नेत्रालय के द्वारा निःशुल्क शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों का उपचार करवाया जिससे कि उनके जनता ने काफी उनको अपना आशीर्वाद दिया।  सूरज तिवारी ने बताया कि कैंप लगवाने का मेरा मकसद है कि हमारे वार्ड में जितने भी गरीब असहाय लोग हैं उनको निःशुल्क उपचार मिल जाए। साथ ही जिनके पास आयुष्मान कार्ड या लाल कार्ड है उनको निःशुल्क उपचार भी मिला। कहा कि मेरा मकसद है कि हमारे वार्ड में जितने भी सरकार की योजनाएं आएंगे उनको पहुंचाना मेरा पहला प्राथमिकता रहेगा। हमारे वार्ड में बारिश हो जाने के बाद जो पानी की समस्या रहती थी। इससे निजात पाने के लिए हमने नालियों की अच्छी तरह से सफाई करवाया है। इस बार मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि हमारे वार्ड में पानी ना लगे। इस दौरान प्रकाश वर्मा, शंकर गुप्ता, भूपेंद्र मिश्रा, विशाल सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अतुल सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, कैंप इंचार्ज रियाजुक अंसारी व डॉक्...

नन्हे चित्रकारों के हाथों बनाई गई कलाकृतियों को देख मुग्ध हुए कुलपति

Image
चार दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी में लगभग 400 कलाकृतियों को किया गया था प्रदर्शित बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज  के सभागार में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी के अंतिम दिन नवांकुर चित्रकारों के हाथों बनाई गई कलाकृतियों को देखकर जननायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता मंत्र मुग्ध हो गए।  उन्होंने नन्हे कलाकरों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमें इस बात की बेहद खुशी है कि सभी बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश अपनी पेंटिंग के माध्यम से दिया है। एक ओर जहां बच्चों ने प्रकृति नदी, पर्वत, झरना, वृक्ष एवं ग्रामीण दृश्य का सुंदर चित्रण किया है वही प्रकृति में रहने वाले जीव जंतुओं में विभिन्न प्रकार के पशु एवं पक्षियों के संरक्षण की अनुपम पेंटिंग अपनी तूलिका से बनाई है। निश्चित रूप से इस कार्यशाला में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है, जिसको बचाना आज बेहद जरूरत है l उन्होंने बच्चों की एक एक पेंटिंग को गौर से देखें और बच्चों से प्रश्न पूछते हुए उसका उत्तर भी बताते रहे...

नगर को स्वच्छ रखने में करे सहयोग: अमरजीत सिंह

Image
बरसात से पूर्व नगर पंचायत चितबड़ागांव को स्वच्छ करने का अभियान तेज बलिया। शासन के मंशानुरूप आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के साथ मिलकर नगर पंचायत में भ्रमण कर स्वच्छता का जायजा लिया। चेयरमैन श्री सिंह ने कहा कि वर्षा शुरू होने से पूर्व ही सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ करने की कोशिश की जा रही है ताकि होने वाले जलजमाव से नगर के लोगो को राहत मिल सके। साथ ही सभासदों के साथ वार्डो में भ्रमण कर नगर वासियों से अपील किए की नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करे। ईओ अनिल कुमार ने कहा की साफ सफाई में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। लापरवाही करते हुए कोई कर्मचारी पाया जाता है तो उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ जाएगा। इस दौरान सभासद अखिलेश प्रताप सिंह, सफाई नायक एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

बलिया: सीएम ने 144 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Image
जयप्रकाश नगर में 20 बेड के कोविड अस्पताल का किया लोकार्पण बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा जयप्रकाश नगर पहुंचे। उन्होंने वहां 3638.25 करोड़ की लागत की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने जयप्रकाशनगर में 20 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण व 50 बेड के फील्ड अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश के घर भी मुख्यमंत्री जी पहुंचे और इस सुदूर इलाके के विकास पर विस्तार से चर्चा की।                मुख्यमंत्री जी ने जयप्रकाशनगर स्थित प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 20 बेड के कोविड सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा 50 बेड के फील्ड अस्पताल का भी शिलान्यास किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में हरिशंकर पौधे का रोपण किया। परिसर में स्थित तालाब के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिया कि इसको और बेहतर बनाया जाए, ताकि छठ पूजन आदि में भी इसका सदुपयोग हो सके। उन्होंने विकास खण्ड-मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत-कोड़हरा नौबरार में गर्...

चंद्रशेखर विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से योग शिविर का हुआ आयोजन

Image
हर घर आंगन योग के संदेश को भी पहुंचाया बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से योग शिविर आयोजित किया गया जिसमे एनएसएस प्रभारी डॉ० लाल विजय सिंह के साथ अनेकों छात्रों ने बढ़ चढ़ कर योग शिविर में प्रतिभाग कर जन मानस में जागरूकता फैलाई और हमारे देश में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सपनो को साकार करते हुए हर घर आंगन योग के संदेश को भी पहुंचाया।  साथ ही योग के विभिन्न आसनों को करते हुए उसके दैनिक जीवन में महत्व को भी समझा और जाना की किस प्राणायाम से क्या लाभ मिलता है और ये किन किन बीमारियों में कारीगर है। साथ ही यह भी संकल्प लिया की योग को अपनी जीवन शैली में अपना कर जीवन को स्वस्थ बनाएंगे। रिपोर्ट: विनय कुमार

योगा को सही ढंग से नहीं करने से बढ़ सकती है परेशानियां: डॉ अश्वनी

Image
कहा: सही तरीके से योग कर बना सकते है अपने जीवन को सुखी और निरोग  बलिया। डा.अश्वनी कुमार तिवारी ने विश्व योग दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं दिया। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि योगा सही ढंग से नहीं करने से बढ़ सकती है परेशानियां।  कहा कि योगाभ्यास करते समय हमें कई नियम याद रखने पड़ते हैं। बैठने का उचित स्थानों योगा अभ्यास चार्य को पूरा योगा का अनुभव हो, जो कि हमें वह अच्छी तरह योगा करा सकें। योगा हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि योगा से हम मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन इस के लोग को सही तरीके और योगा करने का ज्ञान नहीं है। क्योंकि जीवन शैली बहुत हद तक खराब हो चुका है गलत खान-पान सही समय पर नहीं सोना, सही समय पर नहीं उठना, ज्यादा देर तक मोबाइल का उपयोग करना हमारे लिए कहीं न कहीं अनुकसानदायक है। इससे हमें बचना चाहिए। और अपने कार्य को सही समय पर करना चाहिए जिससे कि हम स्वस्थ रहें।  डॉ तिवारी ने बताया कि योगा करने के कई प्रकार होते हैं यम योगा, नियम योगा, आसन योगा, प्रणायाम योगा, प्रतियाणना योगा, धारण योगा, ध्यान योगा, समाधी योगा को हम सही ...

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न

Image
सभी लोगों ने पूरे मनोयोग से किया योगाभ्यास बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का वृहद कार्यक्रम अभ्यास 21 जून दिन बुधवार को सकुशल संपन्न हुआ। योग कार्यक्रम विद्या भारती द्वारा 17 जून से ही प्रारंभ हो चुका था जिसमें विद्यालय परिवार के अलावा समाज के लोग भी विद्यालय में आकर योगाभ्यास का अभ्यास करते रहें।  21 जून को यह कार्यक्रम वृहद रूप से प्रधानाचार्य उषा सिंह की देखरेख में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता अनीता सिन्हा व विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की पूर्व छात्रा भूगेन्दु राय जो कि उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल प्रथम खो खो प्लेयर उपस्थित रही। कार्यक्रम अध्यक्ष परमेश्वर जी नगर संचालक विद्यालय की कोषाध्यक्ष वाणिका अग्रवाल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व वन्दना से प्रारंभ होकर तत्पश्चात योगाभ्यास प्रारंभ हुआ। जिसमें डेढ़ सौ ऑनलाइन छात्र बहने और 249 सर्वयोग रही जो कि पूरे परिषद में योगा अभ्यास की संख्या 350 रहा। जो सभी लोगों ने पूरे मनोयोग से यह अभ्यास किया। विद्यालय के एसएसवी प्रधानाचार्य उषा सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम योग का सक...

बी.पी ज्ञानस्थली असनवार चोगड़ा विद्यालय पर छात्रों ने किया योगाभ्यास

Image
विद्यालय पर एक सप्ताह से कराया जा रहा था योगाभ्यास बलिया। जनपद के असनवार चोगड़ा में स्थित बी.पी ज्ञानस्थली विद्यालय पर एक सप्ताह से योगाभ्यास कराया जा रहा था जो कि आज 21 जून अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर छात्रों ने योगाभ्यास किया।  डायरेक्टर शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि आज हम लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं जिसका सारा स्नेह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। जिन्होंने योग को इतना बड़ा प्लेटफार्म दिया क्योंकि योग करने से हम निरोग रह सकते हैं। आए दिन लोग योगा से भटक रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने योगा दिवस मना कर देश का नाम रोशन किया है। लोग योगा करके अपने आप को निरोग रखते हैं।  प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे विद्यालय पर  बच्चों को काफी अच्छी तरह से योगाभ्यास कराया गया और यह संदेश दिया कि आप लोग अपने घर पर जाकर प्रतिदिन 10 मिनट योगा अभ्यास करें जिससे कि आप स्वस्थ रह सकें। इस दौरान अम्बरीश सिंह, कुसुम सिंह, अरुण चौरसिया, अंजली सिंह विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्रा मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

योग दिवस पर शहीद पार्क चौक मे आयोजित हुआ योग शिविर

Image
लोगों को योग के प्रति किया गया जागरूक बलिया। विश्व योग दिवस पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार इंडियन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में 21 जून दिन बुधवार को प्रातः 5 बजे से विशाल योग शिविर का आयोजन शहीद पार्क, चौक में किया गया। इसमें योग, पंचकर्म एंड प्राकृतिक चिकित्सक योग गुरु धनंजय योगाचार्य जी ने जनपद वासियों को विभिन्न प्रकार की योग की क्रियाओं से अवगत कराते हुए प्राणायाम, ध्यान, आसन का अभ्यास कराते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।  इस मौके पर प्राण योगिनी डॉ दिवा सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन को सुखद बनाने का एक माध्यम है। योग आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ साथ शारीरिक ऊर्जा प्रदान करने में भी सक्षम है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन सचिन सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में बीजेपी के जिला संयोजक अमित सिंह, क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर क्षेत्र के पप्पू पांडे, दीपक केसरी, भरत सिंह, प्रदीप जैन, अंशु सरावगी, अमित अग्रहरी, राजकुमार, पवन प्रकाश राय, आरिफ अंसारी, संजीत यादव, सुनील यादव, बृजेश पांडे आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार...

योग दिवस पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शिविर

Image
महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहा योग महोत्सव शिविर बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर योग ( सप्ताह) शिविर का आयोजन दिनाँक 15 जून से तक प्रातः 7 बजे से किया जा रहा है।  उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने 21 जून दिन बुधवार को योग दिवस पर सभी आत्मीय भाइयों, माताओं एवं बहनों से निवेदन किया है कि शिविर में परिवार के साथ सहभागिता करें और शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

पकड़ी ग्रामसभा के लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
लगाई गुहार बलिया। ग्रामसभा पकड़ी के निवासियों द्वारा मंगलवार को जिलाधिकारी बलिया को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पकड़ी तराजपाली अवैध क़ब्ज़ा के ज़मीन पर ग्राम प्रधान द्वारा अन्य व्यक्ति को नवीन परती 42 डिसमील धन उगाही करके ज़बरदस्ती कब्जा करा रहे है।  इस पर पकड़ी एसएचओ शत्रुधन कुमार द्वारा पैसा लेकर कांति सिंह के पट्टे की ज़मीन में रास्ता निकाल रहे है जबकि जो मुख्य रास्ता है उसको छोड़कर पट्टे की ज़मीन को बीच से बाटा जा रहा है। इसी पर आम जन मानस द्वारा विरोध करनें पर पकड़ी एसएचओ द्वारा आम जन मानस पर लाठी चार्ज कर दिया गया। जिससे जनता आक्रोशित हो गई और मामला तूल पकड़ लिया।  पकड़ी एसएचओ की ख़िलाफ़ बलिया ज़िलाधिकारी के पास सैकडो की संख्या में पहुँचकर पकड़ी एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए ज्ञापन दिया गया। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

बलिया जिला अस्पताल पर किया गया शरबत का वितरण

Image
बांसडीह विधायक केतकी सिंह के निर्देश पर हुआ वितरण बलिया। हीट वेव के जारी कोहराम के बीच इस समस्या से निजात हेतु भारतीय जनता पार्टी के बासडीह विधायिका केतकी सिंह के आदेशानुसार 19 जून 2023 को जिला चिकित्सालय पर अनिकेत वर्धन सिंह के नेतृत्व में मरीजों के बीच ठंडे पानी का वितरण किया गया। वही 20 जून दिन मंगलवार को शरबत का वितरण किया गया। अनिकेत वर्धन सिंह ने बताया कि आज हम लोग शरबत वितरण कर रहे हैं। कल हम लोग और भी कोई ठंडी वस्तुओं का वितरण करेंगे। जब तक या भीषण गर्मी पड़ती रहेगी तब तक हम लोग जिला चिकित्सालय पर मरीजों के बीच कुछ न कुछ वितरण करेंगे। हमारी विधायिका केतकी सिंह का आदेशानुसार यह कार्य किया जा रहा है। इसमें अभिषेक सिंह, अमिताभ मिश्रा, विपुल, अमन, सूरज, वैभव, सुमित, मुलायम, सुभाष ने भी खूब मदद किया। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता