ज्ञान पीठिका स्कूल में भव्य कार्निवल का हुआ आयोजन
म्यूज़िक रूम, नॉन फ्लेम कुकिंग, साइंस एक्सपेरिमेंट, सृजन लैब एवं आर्ट रूम रहा प्रमुख
बलिया। नगर के जगदीशपुर पानीटंकी स्थित ज्ञान पीठिका स्कूल, जो कि जनपद में उत्कृष्ट शिक्षा के लिए समर्पित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, वहां विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है। इसी क्रम में शनिवार को विद्यालय परिसर में एक भव्य कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्निवल में बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं कौशल को मंच प्रदान करने के लिए कई प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें म्यूज़िक रूम, नॉन फ्लेम कुकिंग, साइंस एक्सपेरिमेंट, सृजन लैब, आर्ट रूम एवं खेलकूद प्रमुख रहे।
म्यूज़िक रूम गतिविधि में अंजली सहानी, अभिमन्यु, रुहान, सृष्टि वर्मा, आराध्या, सूर्यांश सिंह, अमन सहानी, अभ्यांश, अन्या शर्मा एवं शिवांश सोनी ने मधुर संगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नॉन फ्लेम कुकिंग में आयुष्मान, नीति, दिव्यांशु, अबिल, आराध्या, इशिता, अद्या एवं अर्चना ने बिना आग के आकर्षक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।
साइंस एक्सपेरिमेंट गतिविधि में अवंतिका, रागिनी, अभ्या, रिया, रोशनी, आयांश, अनुष्का, श्रेयश, रणवीर एवं शौर्य ने रोचक वैज्ञानिक प्रयोग प्रस्तुत कर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाई। सृजन लैब में अहाना, शुभांगी, देव, रौनक, वेदांत एवं आयुष्मान ने अपनी सृजनात्मकता और नवाचार क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
आर्ट रूम में मयंक, रिया, संस्कृति एवं प्रत्याक्ष द्वारा बनाई गई सुंदर कलाकृतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं गेम्स गतिविधि में राजवीर, पीयूष, आदर्श, सिद्धांत एवं आयुष वर्मा ने खेल भावना के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक रीना सिंह, प्राचार्या अमिता सिंह तथा मुंबई से विद्यालय का नेतृत्व कर रहीं गौरी कपूर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही प्रबन्ध समिति सदस्य डॉक्टर अमिता सिंह,चंद्रावती सिंह, शुभांगी सिंह एवं संस्कृति सिंह सहित पूर्व प्राचार्या शारदा सिंह का भी विशेष उल्लेख किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment